Skip to content
June 6, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Vrihad Bharat

Vrihad Bharat

News Portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • खेल
  • राजनीति
  • अपराध
  • स्वास्थ्य
  • टेक्नोलॉजी
Watch Videos
  • Home
  • विभिन्न वाहन बीमा कंपनियों में अनेक लंबित बीमा क्लेम प्रकरणों के शीघ्र निराकरण हेतु छत्तीसगढ़ के बीमा कंपनियों के राज्य स्तरीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

विभिन्न वाहन बीमा कंपनियों में अनेक लंबित बीमा क्लेम प्रकरणों के शीघ्र निराकरण हेतु छत्तीसगढ़ के बीमा कंपनियों के राज्य स्तरीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक

Purushottam Manhare September 20, 2022

रायपुर  सड़क दुर्घटनाओं में प्रभावितों के परिवारजनों को यथाशीघ्र बीमा राहत हेतु पहल के अनुक्रम में विभिन्न वाहन बीमा कंपनियों में अनेक लंबित बीमा क्लेम प्रकरणों के शीघ्र निराकरण हेतु छत्तीसगढ़ के बीमा कंपनियों के राज्य स्तरीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक  प्रदीप गुप्ता, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, यातायात एवं  संजय शर्मा, सहायक पुलिस महानिरीक्षक, यातायात द्वारा कल 19 सितम्बर को पुलिस मुख्यालय अटल नगर, नवा रायपुर में संपन्न हुई।
बैठक में उपस्थित बजाज एलायंस कंपनी के प्रतिनिधि द्वारा अवगत कराया कि छत्तीसगढ़ देश के उन 17 प्रदेशों में शामिल है, जिनसे सड़क दुर्घटनाओं की 90 प्रतिशत से अधिक की प्राथमिकी 48 घण्टे के पूर्व प्राप्त हो जाती है। पूरी देश में वर्ष 2020-21 की स्थिति में बीमा व्यवसाय 12569 करोड़ रूपयों का रहा है। बीमा क्लेम में धोखाधड़ी में वृद्धि के कारण बीमा प्रीमियम की दर भी बढ़ी है। सड़क दुर्घटनाओं में 85 प्रतिशत बीमित व्यक्ति 40 वर्ष से कम आयु के परिवार के मुखिया/प्रमुख आय उपार्जित करने वाले व्यक्ति है, एवं उन पर निर्भर अधिकांश बच्चे 9 से 16 वर्ष के आयुवर्ग से है। बीमा प्रकरणों के निराकरण हेतु प्रभावितों द्वारा अत्यंत विलंब से तथा अपूर्ण प्रपत्रों के साथ क्लेम केस प्रस्तुत करने, अपराधिक विवेचना परिवहन विभाग से संबंधित अभिलेख, बीमित पर निर्भरता, आयु आय, अपंगता आदि संबंधी प्रमाणित आवश्यक दस्तावेज के अभाव सहित अन्य कारणों में पूरे देश में लगभग 10,22,269 प्रकरण लंबित है। इस अवसर पर उपस्थित जनरल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड रायपुर, न्यु इंडिया इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड रायपुर, यूनाईटेड इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड रायपुर, मेग्मा एच.डी.आई जनरल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड रायपुर, फ्यूचर जनरल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड रायपुर, लिबर्टी विडियोकॉन जनरल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड रायपुर आदि के प्रतिनिधियों से लंबित प्रकरणों के कारणों के संबंध में विस्तृत चर्चा उपरांत संबंधित पुलिस थानों से समुचित समन्वय उपरांत आवश्यक प्रपत्र संग्रहण के साथ-साथ लंबित प्रकरणों के यथाशीघ्र निराकरण कर सड़क दुर्घटनाओं में बीमित के परिवारजनों को राहत हेतु हर संभव पहल के लिये कहा गया। समस्त जिलों में इस हेतु नियुक्त नोडल/राजपत्रित पुलिस अधिकारियों की सूची भी वितरित की गई तथा प्रकरणों के यथाशीघ्र निराकरण हेतु विभिन्न संभाग मुख्यालय में बीमा प्रतिनिधियों, विवेचको तथा सर्वसंबंधितों की कार्यशाला के आयोजन का निर्णय लिया गया।
उल्लेखनीय है कि सड़क दुर्घटना बीमा प्रकरणों के शीघ्र निराकरण हेतु आवश्यक प्रपत्रों के लिये राष्ट्रीय सूचना केन्द्र द्वारा एक पोर्टल भी बनाया जा रहा है। इससे बीमा कंपनियों को सुगमता से आवश्यक प्रपत्र प्राप्त हो सकेंगे। समस्त विवेचना अधिकारियों को सड़क दुर्घटनाओं से संबंधित प्रपत्रों को यथाशीघ्र अपलोड किये जाने हेतु भी निर्देशित किया गया है।

About Author

Purushottam Manhare

See author's posts

Tags: NewsRaipur

Post navigation

Previous आदिवासियों को प्रताड़ित करने वाले अधिकारी के विरुद्ध जिलापंचायत सीईओ को आयोग द्वारा पत्र प्रेषित कर कार्यवाही करने दिए गए निर्देश
Next आगामी 9 नवम्बर से गुढ़ियारी में श्री शिव महापुराण कथा का भव्य आयोजन

Related Stories

आरबीआई का रेपो रेट यथावत रखने का निर्णय व्यापार, उद्योग एवं अर्थव्यवस्था के लिए सकारात्मक संकेत – अमर पारवानी*
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

आरबीआई का रेपो रेट यथावत रखने का निर्णय व्यापार, उद्योग एवं अर्थव्यवस्था के लिए सकारात्मक संकेत – अमर पारवानी*

June 5, 2026
स्व. नरसिंह मंडल  की पुण्यतिथि 07 जून  को 
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

स्व. नरसिंह मंडल  की पुण्यतिथि 07 जून  को 

June 5, 2026
सुशासन तिहार में हितग्राहियों को ना जाने देने के खिलाफ कांग्रेस का जमकर प्रदर्शन
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

सुशासन तिहार में हितग्राहियों को ना जाने देने के खिलाफ कांग्रेस का जमकर प्रदर्शन

June 5, 2026

Recent Posts

  • आरबीआई का रेपो रेट यथावत रखने का निर्णय व्यापार, उद्योग एवं अर्थव्यवस्था के लिए सकारात्मक संकेत – अमर पारवानी*
  • स्व. नरसिंह मंडल  की पुण्यतिथि 07 जून  को 
  • सुशासन तिहार में हितग्राहियों को ना जाने देने के खिलाफ कांग्रेस का जमकर प्रदर्शन
  • छत्तीसगढ़ सरकार के छल, दुर्व्यवहार एवं जनविरोधी नीतियों के खिलाफ कांग्रेसियों ने किया घेराव
  • बीआईओएम किरन्दुल में मनाया गया विश्‍व पर्यावरण दिवस

You may have missed

छत्तीसगढ़ सरकार के छल, दुर्व्यवहार एवं जनविरोधी नीतियों के खिलाफ कांग्रेसियों ने किया घेराव
  • Latest
  • Uncategorized

  • Contact
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.