Skip to content
July 28, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Vrihad Bharat

Vrihad Bharat

News Portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • खेल
  • राजनीति
  • अपराध
  • स्वास्थ्य
  • टेक्नोलॉजी
Watch Videos
  • Home
  • श्रम का सम्मान, बोरे बासी तिहार श्रमिक बंधुओं के साथ खाद्य मंत्री श्री अमरजीत भगत, आईजी, कलेक्टर, एसपी ने लिया बोरे बासी का स्वाद जिलेभर में हुआ बोरे बासी तिहार का आयोजन
  • Latest
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीति

श्रम का सम्मान, बोरे बासी तिहार श्रमिक बंधुओं के साथ खाद्य मंत्री श्री अमरजीत भगत, आईजी, कलेक्टर, एसपी ने लिया बोरे बासी का स्वाद जिलेभर में हुआ बोरे बासी तिहार का आयोजन

Purushottam Manhare May 1, 2023

अम्बिकापुर 01 मई 2023/ प्रदेश की उन्नति और विकास में श्रमिकों की मेहनत सबसे महत्वपूर्ण है और तेज धूप और गर्मी में जब काम के बीच छत्तीसगढ़ का मेहनतकश श्रमिक खाने के लिए गमछा बिछाकर अपना डिब्बा खोलता है, तो उसमें टमाटर चटनी, प्याज के टुकड़ों के साथ बोरे बासी ज़रूर देखने को मिलता है। बोरे बासी से वैसे तो लोग परिचित हैं पर इसे वैश्विक स्तर पर नई पहचान दिलाने की अहम भूमिका छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल ने निभाई है। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने श्रमिकों और किसानों का मान बढ़ाने के लिए अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस के अवसर पर लोगों से बोरे-बासी खाने की अपील की जिसका परिणाम हुआ कि बीते वर्ष जो बोरे बासी खाने की पहल के रूप में शुरू हुआ, अब उसने तिहार का व्यापक रूप ले लिया है।
इसी कड़ी में आज सरगुजा जिले में खाद्य एवं संस्कृति मंत्री श्री अमरजीत भगत, आईजी सरगुजा  रामगोपाल गर्ग, कलेक्टर  कुन्दन कुमार, एसपी श्रीमती भावना गुप्ता, बीस सूत्रीय कार्यक्रम के उपाध्यक्ष श्री अजय अग्रवाल, मदरसा बोर्ड के उपाध्यक्ष इरफान सिद्दीकी, तेलघानी बोर्ड के सदस्य श्री लक्ष्मी जायसवाल, महिला आयोग के सदस्य श्रीमती नित विश्वकर्मा, गौ सेवा आयोग के सदस्य श्री अटल यादव, बीज प्रमाणीकरण बोर्ड के सदस्य श्री अरविंद गुप्ता, श्रम कल्याण बोर्ड के सदस्य श्री अनिल सिंह करनल, पार्षद श्री दीपक मिश्रा, श्रीमती संध्या रवानी एवं श्रमिक बंधुओं सहित जिले के अधिकारियों-कर्मचारियों ने छत्तीसगढ़िया संस्कृति के प्रमुख आहार बोरे बासी के साथ विभिन्न तरह की चटनी, मिर्ची, प्याज, अचार आदि का स्वाद लिया। इसी प्रकार जिले के विभिन्न स्थलों पर भी बोरे बासी तिहार का आयोजन किया गया। खाद्य मंत्री श्री भगत ने इस अवसर पर श्रमिक बंधुओं को शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए कहा कि श्रमिक बंधुओं की मेहनत और लगन से ही प्रदेश का विकास है। श्रमिक परिवारों को संबल देने के लिए छत्तीसगढ़ शासन द्वारा विभिन्न योजनाएं चलाई जा रही हैं, इनका लाभ ज़रूर लें।
इस दौरान नगर पालिक निगम अम्बिकापुर के ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबन्धन केंद्रों में कार्यरत स्वच्छता दीदियों एवं श्रमिकों को साड़ी एवं शाल-श्रीफल देकर सम्मानित किया गया। साथ ही श्रम विभाग के अंतर्गत विभिन्न योजनाओं में 12 हितग्राहियों को 4 लाख 88 हज़ार की राशि चेक के माध्यम से प्रदाय की गई।

बोरे-बासी प्रदेश की जीवनशैली का है अहम हिस्सा- बासी के साथ आम तौर पर भाजी खाया जाता है। पोषक मूल्यों के लिहाज से भाजी में लौह तत्व प्रचुर मात्रा में विद्यमान रहते हैं। इसके अलावा बासी के साथ दही या मही सेवन किया जाता है। जिसमें बड़ी मात्रा में कैल्शियम रहता है। इसके सेवन के फायदों को देखते हुए धीरे-धीरे ये देश-विदेश में भी लोकप्रिय हो रहा है। बच्चों से लेकर बड़े बुजुर्ग भी बड़े चाव से बोरे बासी खाना पंसद करते हैं। बोरे-बासी यहां की जीवनशैली का एक अहम हिस्सा है।

About Author

Purushottam Manhare

See author's posts

Tags: cg news

Post navigation

Previous बृजमोहन अग्रवाल को जन्मदिन पर बधाई देने वालों का देर रात्रि से तांता..
Next कांग्रेस पार्टी ने साढ़े 4 साल तक बेरोजगारों के भविष्य के साथ किया खिलवाड़: बृजमोहन अग्रवाल

Related Stories

अवैध उर्वरक परिवहन पर सरकार की सख्ती, संयुक्त कार्रवाई में 3 मीट्रिक टन डीएपी खाद जब्त*
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

अवैध उर्वरक परिवहन पर सरकार की सख्ती, संयुक्त कार्रवाई में 3 मीट्रिक टन डीएपी खाद जब्त*

July 27, 2026
कांग्रेस ने स्मार्ट मीटर के खिलाफ  दिया धरना की नारेबाजी 
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

कांग्रेस ने स्मार्ट मीटर के खिलाफ  दिया धरना की नारेबाजी 

July 27, 2026
गांवों के समग्र विकास से ही विकसित छत्तीसगढ़ का संकल्प होगा साकार : मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय*
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

गांवों के समग्र विकास से ही विकसित छत्तीसगढ़ का संकल्प होगा साकार : मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय*

July 27, 2026

Recent Posts

  • अवैध उर्वरक परिवहन पर सरकार की सख्ती, संयुक्त कार्रवाई में 3 मीट्रिक टन डीएपी खाद जब्त*
  • कांग्रेस ने स्मार्ट मीटर के खिलाफ  दिया धरना की नारेबाजी 
  • गांवों के समग्र विकास से ही विकसित छत्तीसगढ़ का संकल्प होगा साकार : मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय*
  • हिरोली ग्राम पंचायत बनी एनएमडीसी बैलाडीला कबड्डी लीग सीजन-1 की चैंपियन*
  • *डी ए वी किरंदुल ने क्लस्टर लेवल खेल- कूद प्रतियोगिता में जीते 49 स्वर्ण*

You may have missed

हिरोली ग्राम पंचायत बनी एनएमडीसी बैलाडीला कबड्डी लीग सीजन-1 की चैंपियन*

  • Contact
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.