रायपुर
आज 19.जून को हेमलता भास्कर, निरीक्षक अपराध गुप्तचर शाखा (डिटेक्टिव विंग) रे.सु.ब भिलाई के दिशा निर्देशन में उपनिरीक्षक/पी.महाराणा सहायक उपनिरीक्षक/हेम कुमार वर्मा, प्र0.आ0. विनोद मिरासे प्र0.आ0. एम.के. मरार एवं आ. तरूण कुमार यादव स्थानीय पुलिस थाना बेमेतरा को सूचित कर रेलवे टिकट के अवैध व्यापार करने वालों के विरूद्ध अभियान के दौरान मुखबीर की सूचना के आधार पर उप डॉकघर बेमेतरा में गुप्त निगरानी के दौरान एक व्यक्ति को संदेह के आधार पर रोककर नाम-पता पूछने पर उसने अपना नाम आकाश रोहरा, उम्र 35 वर्ष, पिता-शंकर लाल रोहरा, साकिन-राउतपारा, महामाया मंदिर के पास, बेमेतरा, थाना-सीटी कोतवाली/बेमेतरा, जिला-बेमेतरा (छ.ग.), बताया तथा उसके द्वारा दुसरों के लिए अवैध रूप से बनाये गये रेलवे काउन्टर टिकट को प्रस्तुत किया गया एवं अपने ग्राहकों से अधिक पैसे कमाने के लालच में 300/- कमीशन में टिकट बनाने की गलती को स्वीकार किया । उसके द्वारा प्रस्तुत करने पर उसके कब्जे से अवैद्य तरीके से तैयार किया हुआ (1) एक नग काउंटर यात्रा टिकट पीएनआर नंबर- 2163137412, कीमत 8740.00/- रूपये, (2) एक नग भरा हुआ तत्काल फार्म व एक नग खाली तत्काल फार्म (3) एक नग टच स्क्रीन मा मोबाईल ए57 जिसमें जियो कंपनी का सीम नं. 8319495982 व आईडिया कंपनी का सीम नं. 9098529340 लगा हुआ है (4) 01 नग एसबीआई डेबिट कार्ड नं. 5446 7001 1388 3553 को उपस्थित गवाहां के समक्ष जप्ती पत्र बनाकर जप्त किया गया, जिस पर आरोपी एवं उपस्थित गवाहां ने अपना हस्ताक्षर किया । इस संबंध में रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट दुर्ग में धारा 143 रेलवे अधिनियम दिनांक 19.06.2023 दर्ज किया गया।








