*पश्चिम बंगाल से आए 5 मासूम बच्चों का डॉ सुनील कालड़ा ने किया सफल ऑपरेशन*
छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस विकलांग सेवा प्रकोष्ठ द्वारा राहुल गांधी के जन्मदिन पर कटे फ़टे होंठ व तालु के जन्मजात विकृति के बच्चों का दो दिवसीय परीक्षण ऑपरेशन शिविर का आयोजन कालड़ा बर्न व कास्मेटिक सेंटर में किया गया । कांग्रेस विकलांग सेवा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र कोचर व विजय चोपड़ा ने बताया कि दो दिवसीय शिविर में कटे फ़टे होंठ के बच्चों का परीक्षण डॉ सुनील कालड़ा द्वारा किया गया और और पश्चिम बंगाल से आए 5 बच्चों के होंठ तथा तालू में छिद्र का निःशुल्क ऑपरेशन किया गया । अध्यक्ष महेन्द्र कोचर ने इस अवसर पर कहा कि श्री राहुल गांधी संवेदनशील , दूरदृष्टि वाले राजनेता हैं देश निर्माण में उनके सभी सुझाव सामयिक व अनुकरणीय रहे हैं । *शिविर में आज 5 माह की अक्षरा खातून , 7 माह के अब्दुल रहमान , 12 माह के बोनी बजरंग , 18 माह की फातिमा तसनीम सहित 5 बच्चों के कटे फ़टे होंठों का सफल ऑपरेशन प्रसिद्ध सर्जन डॉ सुनील कालड़ा ने किया । 5 माह की अक्षरा खातून पिता रेफजूल की प्रथम संतान है जन्म से ही चेहरे की विकृति देखकर पिता व माँ दुःखी व चिंतित थे । ऑपरेशन से अक्षरा का चेहरा सुन्दर हो जावेगा । माँ व पिता की खुशी साफ झलक रही है । उन्होंने कांग्रेस व मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल का आभार व्यक्त किया है* । कांग्रेस विकलांग सेवा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष महेन्द्र कोचर ने बताया कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल , विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत , प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम ,
राष्ट्रीय सचिव पारस चोपड़ा , उपाध्यक्ष गिरीश देवांगन प्रभारी महामंत्री रवि घोष , कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल , के मार्गदर्शन में अभी तक 23 हजार से ज्यादा विकलांगों को कृत्रिम पैर हाथ , ट्राइसिकल , कैलिपर्स , श्रवण यंत्र वैसाखी इत्यादि से लाभान्वित किया गया है। शिविर में स्माईल ट्रेन के सहयोग से डॉ कालड़ा ने निःशुल्क ऑपरेशन किया । शिविर में महेन्द्र कोचर ,डॉ सुनील कालड़ा विजय चोपड़ा , प्रवीण जैन , महावीर मालू , विजय भट्टाचार्य , मुकेश शाह , प्रकाश पुजारा , दीपक पाण्डेय, की सक्रिय भूमिका है ।
