Skip to content
July 25, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Vrihad Bharat

Vrihad Bharat

News Portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • खेल
  • राजनीति
  • अपराध
  • स्वास्थ्य
  • टेक्नोलॉजी
Watch Videos
  • Home
  • पंचायत आजतक में पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह समेत दिग्गज हस्तियों ने की शिरकत
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीति

पंचायत आजतक में पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह समेत दिग्गज हस्तियों ने की शिरकत

Purushottam Manhare October 6, 2023

रायपुर – छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में पंचायत आजतक का मंच सजा था । इस कार्यक्रम में कई राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह समेत दिग्गज हस्तियों ने शिरकत की। वहीं कार्यक्रम में कांग्रेस प्रवक्ता राधिका खेड़ा और छत्तीसगढ़ बीजेपी की उपाध्यक्ष लक्ष्मी वर्मा भी मौजूद रहीं। आजतक के छत्तीसगढ़ पंचायत में कांग्रेस के आलोक शर्मा और बीजेपी के अजय आलोक शामिल हुए । इस दौरान आलोक शर्मा ने कहा कि बीजेपी के पास वॉशिंग मशीन है, जिसमें नेताओं के भ्रष्टाचार के आरोप धुल जाते हैं।

छत्तीसगढ़ सीएम भूपेश बघेल ने पंचायत आज तक के कार्यक्रम में पीएम पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ किसानों का राज्य है। यहां की धान प्रदेश सरकार ही खरीदती है। केंद्र सरकार की धान खरीदने की बात गलत है। साथ ही भूपेश बघेल ने कहा कि हमारे नेता राहुल गांधी है, इसमें किसी को शक नहीं होना चाहिए।

डॉक्टर रमन सिंह ने अबकी बार बीजेपी सरकार सेशन में शिरकत की। डॉक्टर रमन ने छत्तीसगढ़ राज्यगठन की पृष्ठभूमि से लेकर बीजेपी सरकार के 15 साल की भी चर्चा की और भूपेश बघेल सरकार पर जमकर निशाना साधा। छत्तीसगढ़ चुनाव में बीजेपी सामूहिक नेतृत्व के साथ चुनाव मैदान में उतरने की तैयारी में है।

सीएम फेस को लेकर रमन सिंह ने कहा कि छत्तीसगढ़ में हर उस व्यक्ति को मुख्यमंत्री के लिए दावा करने का अधिकार है जो 15-20 साल से काम कर रहा है निर्णय तो नेतृत्व को लेना है। चेहरा न होने से कार्यकर्ताओं में कोई कंफ्यूजन नहीं है, हमारा प्रत्याशी कमल निशान है।

कांग्रेस की तरफ से पार्टी की राष्ट्रीय प्रवक्ता राधिका खेड़ा और बीजेपी की तरफ से पार्टी की प्रदेश उपाध्यक्ष लक्ष्मीवर्मा मौजूद रहीं। महिलाओं के मन में क्या है विषय पर बात करते हुए कांग्रेस प्रवक्ता राधिका खेड़ा ने कहा -आज सबसे कम बेरोजगारी कहीं पर है तो वह छत्तीसगढ़ में है। हमारी सरकार गोधन योजना लेकर आई। हमने लोगों के लिए रोजगार का इंतजाम किया। राज्य में महिलाओं के खिलाफ अपराध भी तेजी से कम हुआ है।

पंचायत आजतक छत्तीसगढ़ में बुधवार को कांग्रेस नेता शैलेष नितिन और राज्य के पूर्वमंत्री और बीजेपी नेता बृजमोहन अग्रवाल के बीच चर्चा हुई। इस दौरान बृजमोहन अग्रवाल ने पांच हजार करोड़ के घोटाले का आरोप लगाया तो वहीं शैलेष नितिन में पलटवार किया। सबसे पहले बीजेपी पर निशाना साधते हुए शैलेष नितिन ने कहा कि छत्तीसगढ़ में बीजेपी को अपने कार्यकर्ताओं पर भरोसा नहीं रह गया है। इसलिए ईडी, आईटी और सीबीआई की मदद ली जा रही है।

पद्मश्री डॉ. भारती बंधु ने कहा कि छत्तीसगढ़ की संस्कृति बहुत विराट है। इसको समेटना बहुत मुश्किल है। जबसे हमारा राज्य बना है, तब से हम कोशिश कर रहे हैं कि इसे विदेशों तक पहुंचाएं।

जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ की नेता रिचा जोगी ने आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कहा, मेरे ससुर भले ही सशरीर हमारे साथ नहीं हैं लेकिन हमारे दिलों के अंदर हमेशा रहेंगे।

About Author

Purushottam Manhare

See author's posts

Tags: cg news

Post navigation

Previous संगिनी महिला मंडल समता कॉलोनी द्वारा कोटा स्थित शनि देवकी मंदिर में एक्वागार्ड फिल्टर समेत वाटर कूलर लगवाया
Next रामकृष्ण केयर अस्पताल में डॉ. अंकुर सिंघल ने “मिनीमम कट तकनीक” (MCT) द्वारा किया रिवीजन टीकेआर

Related Stories

23 से 26 जुलाई तक होगा बैलाडीला कबड्डी लीग का आयोजन*
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

23 से 26 जुलाई तक होगा बैलाडीला कबड्डी लीग का आयोजन*

July 24, 2026
बलौदा बाजार में कांग्रेस ने किया प्रधानमंत्री का पुतला दहन, नेताओं की गिरफ्तारी के विरोध में जताया आक्रोश
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

बलौदा बाजार में कांग्रेस ने किया प्रधानमंत्री का पुतला दहन, नेताओं की गिरफ्तारी के विरोध में जताया आक्रोश

July 22, 2026
कुआकोंडा में सरस्वती साइकिल योजना के तहत 140 छात्राओं को मिली निःशुल्क साइकिल
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

कुआकोंडा में सरस्वती साइकिल योजना के तहत 140 छात्राओं को मिली निःशुल्क साइकिल

July 22, 2026

Recent Posts

  • 23 से 26 जुलाई तक होगा बैलाडीला कबड्डी लीग का आयोजन*
  • Most Bet Online Bahis
  • बलौदा बाजार में कांग्रेस ने किया प्रधानमंत्री का पुतला दहन, नेताओं की गिरफ्तारी के विरोध में जताया आक्रोश
  • कुआकोंडा में सरस्वती साइकिल योजना के तहत 140 छात्राओं को मिली निःशुल्क साइकिल
  • भारत मंडपम में आयोजित देश के सबसे बड़े ट्रेड फेयर “भारत व्यापार महोत्सव” के लिए छत्तीसगढ़ से बिजनेस डेलीगेट रजिस्ट्रेशन का शुभारंभ

You may have missed

23 से 26 जुलाई तक होगा बैलाडीला कबड्डी लीग का आयोजन*
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

23 से 26 जुलाई तक होगा बैलाडीला कबड्डी लीग का आयोजन*

July 24, 2026
Most Bet Online Bahis
  • Uncategorized

Most Bet Online Bahis

July 23, 2026
बलौदा बाजार में कांग्रेस ने किया प्रधानमंत्री का पुतला दहन, नेताओं की गिरफ्तारी के विरोध में जताया आक्रोश
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

बलौदा बाजार में कांग्रेस ने किया प्रधानमंत्री का पुतला दहन, नेताओं की गिरफ्तारी के विरोध में जताया आक्रोश

July 22, 2026
कुआकोंडा में सरस्वती साइकिल योजना के तहत 140 छात्राओं को मिली निःशुल्क साइकिल
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

कुआकोंडा में सरस्वती साइकिल योजना के तहत 140 छात्राओं को मिली निःशुल्क साइकिल

July 22, 2026

Recent Posts

  • 23 से 26 जुलाई तक होगा बैलाडीला कबड्डी लीग का आयोजन*
  • Most Bet Online Bahis
  • बलौदा बाजार में कांग्रेस ने किया प्रधानमंत्री का पुतला दहन, नेताओं की गिरफ्तारी के विरोध में जताया आक्रोश
  • कुआकोंडा में सरस्वती साइकिल योजना के तहत 140 छात्राओं को मिली निःशुल्क साइकिल
  • भारत मंडपम में आयोजित देश के सबसे बड़े ट्रेड फेयर “भारत व्यापार महोत्सव” के लिए छत्तीसगढ़ से बिजनेस डेलीगेट रजिस्ट्रेशन का शुभारंभ
  • Home
  • Contact
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.