रामकृष्ण केयर अस्पताल में डॉ. अंकुर सिंघल ने “मिनीमम कट तकनीक” (MCT) द्वारा रिवीजन टीकेआर किया
अभी हाल ही में शहर के जाने-माने रामकृष्ण केयर अस्पताल के जोड़ प्रत्यारोपण विशेषज्ञ डॉ. अंकुर सिंघल ने “मिनीमम कट तकनीक” द्वारा एक रिवीजन नी रिप्लेसमेन्ट टीकेआर परफॉर्म किया। –
इस सर्जरी की खास बात यह थी मरीज के एक घुटने का ऑपरेशन हो चुका था जो कि सफल नहीं था और उसमें इंफेक्शन हो गया था, डॉ. सिंघल ने उसमें सीमेंट सिपेसर लगाया और इंफेक्शन खत्म होने के पश्चात डॉ. सिंघल ने उसका सर्जरी किया और मरीज आज पूरी तरह स्वस्थ्य है एवं अपनी सामान्य जीवन यापन कर रहा है – तथा उसका घुटना पूरी तरह अच्छा से ठीक हो गया है। डॉ. सिंघल ने बताया कि रिवीजन नी रिप्लेसमेन्ट टीकेआर एक अपने आप में जटिल क्रिया है जिसमें कोई भी खराब घुटने को फिर से ठीक किया जाता है। यह रिवीजन नी रिप्लेसमेन्ट टीकेआर बहुत जटिल एवं काम्प्लेक्स होता है इसको हर किसी को इसको व्यापक ट्रेनिंग की जरूरत पड़ती है। डॉ. सिंघल ने यह भी बताया कि जिस तरह से नी रिप्लेसमेन्ट आम है उस हिसाब से रिवीजन नी रिप्लेसमेन्ट टीकेआर सामान्य नहीं है और किसी भी का घुटना खराब और या रिकन्सट्रक्ट न हो पाये तो उसे रिवीजन टीकेआर परफॉर्म करके ठीक किया जा सकता है






![]()


डॉ. अंकुर सिंघल ने बताया कि मरीजों में उनके द्वारा इज़ात की हुई इस “मिनिमम कट तकनीक” (MCT) से जोड़ प्रत्यारोपण के बाद मरीजों की रिकवरी फास्ट होती है और जटिल से जटिल सर्जरी आसानी से की जा सकती है। इस तकनीक से मरीज न सिर्फ केवल कुछ घंटें बाद चल सकता है बल्कि अपनी सामान्य जीवन में तेजी से वापस लौट सकता है।
