Skip to content
June 9, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Vrihad Bharat

Vrihad Bharat

News Portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • खेल
  • राजनीति
  • अपराध
  • स्वास्थ्य
  • टेक्नोलॉजी
Watch Videos
  • Home
  • भाजपा प्रत्याशी भावना बोहरा और धर्मजीत सिंह ने कुई-कुकदुर मंडल में किया जनसंपर्क
  • Latest
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीति

भाजपा प्रत्याशी भावना बोहरा और धर्मजीत सिंह ने कुई-कुकदुर मंडल में किया जनसंपर्क

Purushottam Manhare October 31, 2023

कुई कुदुर और वनांचल क्षेत्रों का सतत विकास हमारी प्राथमिकता है : भावना बोहरा

कवर्धा भारतीय जनता पार्टी की भाजपा प्रत्याशी भावना बोहरा लगातार विधानसभा के विभिन्न क्षेत्रों में जनसंपर्क कर जनता के बीच उनकी समस्याओं से अवगत हो रही हैं.
उन्होंने तखतपुर विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी धर्मजीत सिंह के साथ पंडरिया विधानसभा के कुई-कुकदुर मंडल के वनांचल क्षेत्रों में ग्राम मुममुना, मुनगाडीह, सिंगपुर, कडमा, कामठी, भाठपुर, जोगीपारा, डालामौहा, भैसाडबरा, भेड़ागढ़, नवापारा, पोलमी, पुटपुटा, लखनपुर, कुकदूर और कुई में जनसंपर्क किया जहाँ क्षेत्रवासियों ने उनका भव्य स्वागत किया इस दौरान भावना बोहरा ने 7 नवम्बर को होने वाले विधानसभा चुनाव में भाजपा को वोट देने की अपील की और कहा की वनांचल क्षेत्रों का सतत विकास उनकी प्राथमिकता है जिसे वे जनता के आशीर्वाद से जरुर पूरा करेंगी इस दौरान तखतपुर विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी धर्मजीत सिंह ने कहा की कांग्रेस सरकार ने पिछले पांच वर्षों में छत्तीसगढ़ सरकार ने जिस तरह से प्रदेश को बदहाल किया है. विकास कार्य के नाम पर केवल भ्रष्टाचार को अंजाम दिया. कांग्रेस सरकार के कार्यकाल को देखें तो गोठान घोटाला, गोबर घोटाला, पीएससी घोटाला, शराब घोटाला जैसे कई घोटाले कर जनता के पैसों का बंदरबांट किया. आज पूरा छत्तीसगढ़ कांग्रेस के कुशासन से जनता त्रस्त है और आगामी चुनाव में जनता इसका जरुर जवाब देगी. भावना बोहरा द्वारा लगातार जनसेवा के जो कार्य किये जा रहें हैं उससे आप सभी अवगत हैं, उन्होंने अपने क्षेत्र में जो कार्य किये हैं उन्हें पूरे विधानसभा में संचालित करने के लिए आप सभी 7 नवम्बर को होने वाले पंडरिया विधानसभा चुनाव में उन्हें प्रचंड मतों से विजयी बनाने के लिए अपना आशीर्वाद जरुर प्रदान करें इस दौरान भावना बोहरा ने जनता का अभिवादन करते हुए कहा कि आप सभी की हमारे वनांचल क्षेत्र में कई ऐसे धार्मिक व पर्यटन स्थल हैं जो कांग्रेस सरकार के कुशासन के कारण अपना अस्तित्व खो रहें हैं हम आने वाले पांच वर्षों में इन सभी स्थलों को पर्यटन स्थल के रूप में उनका विकास करेंगे. सड़क, बिजली,पानी की पर्याप्त व्यवस्था के साथ हम कुई-कुकदूर मंडल को विकास के नए पथ पर अग्रसर करते हुए यहाँ रोजगार के नए अवसर लेकर आयंगे. हमने वनांचल एवं आदिवासी क्षेत्रों के विकास के लिए जो भी रुपरेखा तय की है वह जल्द ही आप सभी के समक्ष हम प्रस्तुत करेंगे और मुझे विश्वास है की उसे पूरा करने में हम आप सभी के सहयोग से जरुर सफल होंगे. पंडरिया विधानसभा में हम जनसेवा ही भावना सेवा सुविधा केंद्र की स्थापना करेंगे जहाँ आपकी हर समस्याओं, तकलीफों का त्वरित निराकरण होगा.
उन्होंने आगे कहा कि पंडरिया के समुचित विकास के लिए हम प्रतिबद्ध हैं. अपने जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 12 में उन्होंने जो सेवा कार्य एवं सुविधाओं जैसे एम्बुलेंस, हेल्थ पैथ लैब, बेटियों के लिए निशुल्क बस सेवा व अन्य जनहित के कार्यों का लाभ पूरे पंडरिया विधानसभा विधानसभा की जनता को दिलाना ही उनका लक्ष्य है. इसके साथ ही उन्होंने बताया कि पंडरिया विधानसभा में 7 जनसेवा ही भावना सेवा सुविधा केंद्र की स्थापना की जाएगी जहाँ जनता की मूलभूत समास्याओं, दुविधाओं एवं शासकीय कार्यों में आ रही बाधाओं सहित शासकीय योजनाओं का लाभ लेने संबंधी सभी कार्यों के लिए सहायता प्रदान की जाएगी. इस दौरान ग्रामवासियों ने उन्हें एम्बुलेंस वाली दीदी कहकर स्वागत किया तथा आगामी विधानसभा चुनाव में विजय का आशीर्वाद दिया

About Author

Purushottam Manhare

See author's posts

Tags: cg news

Post navigation

Previous सिक्ख समाज के चौथे गुरु श्री गुरु रामदास का प्रकाश पर्व : विजय शर्मा ने गुरुद्वारा जाकर माथा टेका*
Next एनएमडीसी में मनाया गया राष्ट्रीय एकता दिवस, मुख्य महाप्रबंधक ने राष्ट्रीय एकता का शपथ दिलवाया

Related Stories

CAIT ने FSSAI नियमों में बड़े सुधार एवं लाइसेंस को आजीवन वैध बनाने की मांग*
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

CAIT ने FSSAI नियमों में बड़े सुधार एवं लाइसेंस को आजीवन वैध बनाने की मांग*

June 7, 2026
CAIT ने FSSAI नियमों में बड़े सुधार एवं लाइसेंस को आजीवन वैध बनाने की मांग*
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

CAIT ने FSSAI नियमों में बड़े सुधार एवं लाइसेंस को आजीवन वैध बनाने की मांग*

June 6, 2026
एक पेड़ मां के नाम अभियान में शामिल हुए राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा,किया वृक्षारोपण
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

एक पेड़ मां के नाम अभियान में शामिल हुए राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा,किया वृक्षारोपण

June 6, 2026

Recent Posts

  • CAIT ने FSSAI नियमों में बड़े सुधार एवं लाइसेंस को आजीवन वैध बनाने की मांग*
  • CAIT ने FSSAI नियमों में बड़े सुधार एवं लाइसेंस को आजीवन वैध बनाने की मांग*
  • एक पेड़ मां के नाम अभियान में शामिल हुए राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा,किया वृक्षारोपण
  • आरबीआई का रेपो रेट यथावत रखने का निर्णय व्यापार, उद्योग एवं अर्थव्यवस्था के लिए सकारात्मक संकेत – अमर पारवानी*
  • स्व. नरसिंह मंडल  की पुण्यतिथि 07 जून  को 

You may have missed

आरबीआई का रेपो रेट यथावत रखने का निर्णय व्यापार, उद्योग एवं अर्थव्यवस्था के लिए सकारात्मक संकेत – अमर पारवानी*
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

आरबीआई का रेपो रेट यथावत रखने का निर्णय व्यापार, उद्योग एवं अर्थव्यवस्था के लिए सकारात्मक संकेत – अमर पारवानी*

June 5, 2026

Recent Posts

  • CAIT ने FSSAI नियमों में बड़े सुधार एवं लाइसेंस को आजीवन वैध बनाने की मांग*
  • CAIT ने FSSAI नियमों में बड़े सुधार एवं लाइसेंस को आजीवन वैध बनाने की मांग*
  • एक पेड़ मां के नाम अभियान में शामिल हुए राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा,किया वृक्षारोपण
  • आरबीआई का रेपो रेट यथावत रखने का निर्णय व्यापार, उद्योग एवं अर्थव्यवस्था के लिए सकारात्मक संकेत – अमर पारवानी*
  • स्व. नरसिंह मंडल  की पुण्यतिथि 07 जून  को 
  • Home
  • Contact
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.