किरंदुल : बीआईओएम किरंदुल परियोजना में पद्मनाभ नाईक, मुख्य महाप्रबंधक ने प्रशासनिक भवन के प्रांगण में राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय एकता शपथ का पठन किया गया।इस मौके पर उपस्थित सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने इसे दोहराया। इस अवसर पर बी.के.माधव, उप महाप्रबंधक (कार्मिक) ने बताया कि लौहपुरूष सरदार वल्लभ भाई पटेल के जन्मदिन को एकता दिवस के रूप में संपूर्ण देश मे मनाया जाता है। यह दिवस एकजुटता की पुष्टि करता है। विविधता में एकता की भावना को बढ़ावा देता है और राष्ट्रीय अखंडता बनाए रखने के महत्व पर जोर देता है। पटेल जी के सम्मान करने के लिए यह राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया जाता है। शपथ के दौरान सर्वश्री एस.चिकाटे, उप महाप्रबंधक (सीएंडआईटी), के.श्रीनिवास, उप महाप्रबंधक (औ.अभि.), जी.वेलबसंथन, उप महाप्रबंधक (कार्मिक), संजय पाटील, सहा.महाप्रबंधक (राभा), सहित अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।
