किरंदुल- विधानसभा चुनाव के लिए सभी राजनैतिक पार्टीयां लगातार प्रचार में जुट गई हैं।इसी क्रम में मंगलवार शाम को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी किरन्दुल द्वारा वार्ड क्रमांक 02 में दंतेवाड़ा प्रत्याशी छबीन्द्र कर्मा के पक्ष में समर्थन मांगा । छविंद्र कर्मा के लिये सभी कार्यकर्ता घर घर जा कर वोट मांग कर छविंद्र के पक्ष में वोट करने की आपइशपईल की मतदाताओं के बीच जा काँग्रेसी कार्यकर्ता सरकार की योजनाएं बता रहे हैं और अपने किये हुए 5 वर्षो के कामो को गिनवा रहे है। कांग्रेस प्रत्याशी छविंद्र कर्मा ने जो वादे किये है और जिले के विकास के लिए जो योजनायें बनाई है उनका भी भरपूर प्रचार किया जा रहा है । इस मौके पर सांसद प्रतिनिधि रेड्डी, सरिता रेड्डी एननु साहू कार्यकर्ता मौजूद थे।








