किरंदुल-आगामी विधानसभा चुनाव के लिए सभी राजनैतिक पार्टीयां लगातार प्रचार पर लगे हुए हैं।इसी क्रम में मंगलवार शाम को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी व इंटक परिवार किरन्दुल द्वारा वार्ड क्रमांक 11 चिता कॉलोनी में दंतेवाड़ा प्रत्याशी छबीन्द्र कर्मा के पक्ष में समर्थन मांगा गया। छविंद्र कर्मा के लिये सभी कार्यकर्ता घर घर जा कर वोट मांग कर छविंद्र के पक्ष में माहौल बना रहे है मतदाताओ के बीच जा कर काँग्रेसी कार्यकर्ता सरकार की योजनाएं बता रहे हैं और अपने किये हुए 5 वर्षो के कामो को गिनवा रहे है। कांग्रेस प्रत्याशी छविंद्र कर्मा ने जो वादे किये है और जिले के विकास के लिए जो योजनायें बनाई है उनका भी भरपूर प्रचार किया जा रहा है ।
इसी क्रम में मंगलवार शाम चुनाव प्रचार के दौरान कांग्रेसी नेता बबलू सिद्दीकी ने कहा कि वार्ड क्रमांक 11 चिता कॉलोनी मे चुनाव प्रचार के दौरान वार्ड वासियों के द्वारा तीन दिन पूर्व में वार्ड में विकास कार्य की नही होने को लेकर नाराजगी जाहिर किया था जिसकी सूचना दंतेवाड़ा विधानसभा कांग्रेस प्रत्याशी छविंद्र कर्मा को मिली और श्री कर्मा ने पार्टी के कार्यकर्ताओं को उस वार्ड में जाकर लोगों की क्या क्या परेशानी है सुनकर निराकरण करवाने भेजा और आज हम इंटक और काँग्रेस परिवार के द्वारा जनता के बीच पहुँच कर यह आश्वासन दिया कि हमारी सरकार और हमारे दंतेवाड़ा जिले में छविंद्र कर्मा जी के विधायक बनते ही इस वार्ड की सभी परेशानियों को सबसे पहले दूर किया जाएगा ।






![]()


इस मौके पर इंटक सचिव ए के सिंह,राकेश लाल, रमेश देशमुख, एवं इंटक के कार्यकर्ता व कांग्रेस के कार्यकर्ता मौजूद थे ।
