रायपुर । रेलवे स्टेशन व रेलवे परिक्षेत्र रायपुर में रेलवे सुरक्षा बल दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के अधिकारियों एवं बल सदस्यों द्वारा नुक्कड़ नाटक के माध्यम से रेल यात्रियो को यात्रा के दौरान ज्वलनशील सामान गैस सिलेन्डर, किरोसीन तेल इत्यादि न लेकर यात्रा करने बाबत जागरूक किया गया। उक्त नुक्कड नाटक के माध्यम से यात्रियों को यह भी समझाइश दी गई कि यदि वे ज्वलनशील पदार्थ लेकर चलते है तो आगजनी की घटना हो सकती है जिसमें जानमाल की हानि हो सकती है। सफर के दौरान रेलवे परिक्षेत्र तथा गाड़ियों में धुम्रपान करने तथा उनसे होने वाली आगजनी की घटना के संबंध में भी जागरूक किया गया। ज्वलनशील पदार्थ लेकर सफर करने पर कानूनी कार्यवाही के संबंध में भी समझाईश दी गई।
