किरन्दुल-मुख्य रूप से दूरस्थ आदिवासी स्थानों में शिक्षा को बढ़ावा देने पर ध्यान केंद्रित करते हुए सीएसआर के तहत आर्सेलर मित्तल निप्पोन स्टील इंडिया लिमिटेड द्वारा ज्ञानज्योति कार्यक्रम आयोजित की गई।जिसमें विशेष रूप से पिछड़े आदिवासी क्षेत्र के वंचित छात्रों को उनके प्रयासों के लिए प्रोत्साहित करते हुए मंगलवार को शासकीय उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय पालनार में चयनित टॉपर छात्र छात्राओं को साइकिल प्रदान किया गया।जिसमें चोलनार, चोलनार आश्रम, किलेपाल,टिकनपाल,फूलपाड़,महाराहुरनार के 26 विद्यार्थियों को साईकिल वितरित किया गया।ताकि उनकी शिक्षा जारी रहे और स्कूल में ड्रॉपआउट कम हो और अन्य छात्रों को भी बढ़ावा मिले।इस प्रकार की सुविधा मेधावी छात्रों को अपने उच्च अध्ययन को आगे बढ़ाने का अवसर प्रदान करती है।मौके पर एएमएनएस जीएम आइवीवीएस प्रसाद,सीएसआर प्रमुख डॉ तेजप्रकाश,चंद्रशेखर, विजय सोढ़ी,सत्येंद्र गुप्ता,राजकुमार कुंजाम,अजय साहू, कोमल सिन्हा,राजकुमार माड़िया,मिथलेश राजपूत,मीनाक्षी नेताम,फूलपाड़ सरपंच भूमिका मंडावी,कोसा ओयामी उपस्थित थे।








