Skip to content
April 26, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Vrihad Bharat

Vrihad Bharat

News Portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • खेल
  • राजनीति
  • अपराध
  • स्वास्थ्य
  • टेक्नोलॉजी
Watch Videos
  • Home
  • जिन्दल स्टील एंड पावर को सीएसआर एक्सीलेंस अवार्ड
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

जिन्दल स्टील एंड पावर को सीएसआर एक्सीलेंस अवार्ड

Purushottam Manhare December 12, 2023

 

रायपुर। जाने-माने उद्योगपति नवीन जिन्दल के नेतृत्व वाली देश की अग्रणी स्टील कंपनी जिन्दल स्टील एंड पॉवर (जेएसपी) को ग्रामीण एवं आदिवासी क्षेत्रों में खेलों को बढ़ावा देने में उत्कृष्ट योगदान के लिए सीएसआर एक्सीलेंस अवार्ड से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान सीएसआर जर्नल की ओर से मुंबई में 9 दिसंबर को आयोजित एक कार्यक्रम में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, फिल्म अभिनेता आमिर खान और डॉ. कुमार विश्वास की मौजूदगी में जेएसपी को प्रदान किया। जेएसपी के सीएसआर ग्रुप हेड प्रशांत कुमार होता ने यह प्रतिष्ठित सम्मान प्राप्त किया। सीएसआर एक्सीलेंस अवार्ड के लिए निर्णायक मंडल का आभार व्यक्त करते हुए जेएसपी फाउंडेशन की चेयरपर्सन शालू जिन्दल ने कहा, हम देश की 25,000 से अधिक ग्रामीण और आदिवासी खेल प्रतिभाओं के विकास के लिए समर्पित हैं और उनके लिए खेल सुविधाओं का निर्माण कराने के साथ-साथ उन्हें विश्व स्तरीय प्रशिक्षण दिलाने के लिए प्रयासरत हैं ताकि वे अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में देश को गौरवान्वित करें। चेयरमैन नवीन जिन्दल के दूरदर्शी नेतृत्व में जिन्दल स्टील एंड पावर (जेएसपी) ने देश के ग्रामीण और आदिवासी क्षेत्रों में खेलों के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। अपनी सामाजिक शाखा, जेएसपी फाउंडेशन के माध्यम से जेएसपी ग्रामीण एवं आदिवासी क्षेत्रों में 25,000 से अधिक प्रतिभाओं के प्रोत्साहन के उद्देश्य से खेलों को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। प्रयासों की इस कड़ी में ओडिशा के सुंदरगढ़ जिले की लगभग 5,000 उभरती हुई हॉकी प्रतिभाओं का पोषण भी शामिल है। जेएसपी इसी तरह क्योंझर जिले में वुशु खिलाडिय़ों का पोषण कर उनके लिए प्रशिक्षण की व्यवस्था करा रहा है। परिणामस्वरूप 5 अंतरराष्ट्रीय पदकों के साथ-साथ इन वुशु खिलाडिय़ों ने कुल 643 पदक अभी तक प्राप्त किये हैं। इसी तरह क्योंझर जिले के सोयाबली में 60 प्रतिभाओं के पोषण और प्रशिक्षण के लिए जिन्दल स्पोर्ट्स हॉस्टल का संचालन किया जा रहा है। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ और झारखंड के पतरातू में लड़कियों की फुटबॉल टीम और ओडिशा के सुंदरगढ़ में लड़कियों की हॉकी टीम को सहयोग प्रदान किया जा रहा है। छत्तीसगढ़ में ओपी जिन्दल क्रिकेट एकैडमी से अभी तक 2000 खिलाडिय़ों को लाभ हुआ है। कंपनी ने हाल ही में छत्तीसगढ़ के रायगढ़ स्टेडियम में बैडमिंटन कोर्ट, बास्केटबॉल कोर्ट, आधुनिक व्यायामशाला, बहु-उद्देश्यीय कक्ष एवं पैवेलियन समेत अंतरराष्ट्रीय स्तर की अनेक सुविधाएं उपलब्ध कराई हैं।

About Author

Purushottam Manhare

See author's posts

Tags: cg Jindal news Raipur

Post navigation

Previous एएमएनएस द्वारा किरन्दुल द्वारा 26 बच्चों को किया गया साईकिल वितरण*
Next प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी की गरिमामय उपस्थिति में  विष्णु देव साय ने ली छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री के पद एवं गोपनीयता की शपथ*

Related Stories

कैट ने पेटीएम पेमेंट्स बैंक का लाइसेंस रद्द करने के आरबीआई के निर्णय का स्वागत किया
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

कैट ने पेटीएम पेमेंट्स बैंक का लाइसेंस रद्द करने के आरबीआई के निर्णय का स्वागत किया

April 25, 2026
60 लाख के नवीन विकास कार्यों का 6 स्थानों पर भूमिपूजन
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

60 लाख के नवीन विकास कार्यों का 6 स्थानों पर भूमिपूजन

April 25, 2026
एनएमडीसी ने बिना सूचना तोड़े निजी जमीन के 5 तालाब, 10 टन मछलियां बही, भू-स्वामी मुआवजे के लिए भटक रहा*
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

एनएमडीसी ने बिना सूचना तोड़े निजी जमीन के 5 तालाब, 10 टन मछलियां बही, भू-स्वामी मुआवजे के लिए भटक रहा*

April 25, 2026

Recent Posts

  • 895073141777173560
  • कैट ने पेटीएम पेमेंट्स बैंक का लाइसेंस रद्द करने के आरबीआई के निर्णय का स्वागत किया
  • 60 लाख के नवीन विकास कार्यों का 6 स्थानों पर भूमिपूजन
  • Sweet Bonanza ile çarpanlarla 🧠 dolu sürprizli bir deneyime hazır ol
  • एनएमडीसी ने बिना सूचना तोड़े निजी जमीन के 5 तालाब, 10 टन मछलियां बही, भू-स्वामी मुआवजे के लिए भटक रहा*

You may have missed

895073141777173560
  • Uncategorized

895073141777173560

April 26, 2026
कैट ने पेटीएम पेमेंट्स बैंक का लाइसेंस रद्द करने के आरबीआई के निर्णय का स्वागत किया
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

कैट ने पेटीएम पेमेंट्स बैंक का लाइसेंस रद्द करने के आरबीआई के निर्णय का स्वागत किया

April 25, 2026
60 लाख के नवीन विकास कार्यों का 6 स्थानों पर भूमिपूजन
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

60 लाख के नवीन विकास कार्यों का 6 स्थानों पर भूमिपूजन

April 25, 2026
Sweet Bonanza ile çarpanlarla 🧠 dolu sürprizli bir deneyime hazır ol
  • Uncategorized

Sweet Bonanza ile çarpanlarla 🧠 dolu sürprizli bir deneyime hazır ol

April 25, 2026

Recent Posts

  • 895073141777173560
  • कैट ने पेटीएम पेमेंट्स बैंक का लाइसेंस रद्द करने के आरबीआई के निर्णय का स्वागत किया
  • 60 लाख के नवीन विकास कार्यों का 6 स्थानों पर भूमिपूजन
  • Sweet Bonanza ile çarpanlarla 🧠 dolu sürprizli bir deneyime hazır ol
  • एनएमडीसी ने बिना सूचना तोड़े निजी जमीन के 5 तालाब, 10 टन मछलियां बही, भू-स्वामी मुआवजे के लिए भटक रहा*
  • Home
  • Contact
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.