रायपुर।
आईआईआईटी नया रायपुर के निर्देशक डा प्रदीप कुमार सिन्हा के इस्तीफे या पदच्युत करने की मांग को लेकर विगत 11 दिनों से चले आ रहे आदोलन में आज शनिवार को कर्मचारियों के पक्ष में एक बड़ा निष्कर्ष निकला जिसमे संस्थान के निर्देशक डा प्रदीप कुमार सिन्हा द्वारा अपने इस्तीफे देने का मौखिक आश्वन सभी कर्मचारियों को दिया
आपको सूचित हो की 31 जनवरी से चले आ रहे धरना प्रदर्शन के 11 वे दिन माननीय उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा जी ने संस्थान में उत्पन्न आपात स्थिति को मद्देनजर रखते हुए कुलपति और संस्थान के कर्मचारियों के बीच संवाद स्थापित करने और संवाद के माध्यम से संस्थान के हित में निष्कर्ष निकलने हेतु एक बैठक आयोजित करने का निर्देश दिया जिस बैठक में ऑब्जर्वर के रूप में माननीय उपमुख्यमंत्री जी ने एक आब्जावर भी नियुक्त किया आब्जर्वर की उपस्थिति में दोपहर 12 बजे बैठक आयोजित हुई जिसमे संस्थान के कर्मचारी और कुलपति निर्देशक डा प्रदीप कुमार सिन्हा उपस्थित थे बैठक की शुरुवात में संस्थान के निर्देशक ने अपनी बात रखी तत्पश्चात कर्मचारियों ने एक एक करके निर्देशक द्वारा किए गए सैकड़ों गड़बड़ियों पक्षपात भेदभाव अनियमितता भर्ती घोटाला आर्थिक गड़बड़ी आरक्षण विरुद्ध भरतीया एक्ट और परिनियम का उल्लंघन सहित सभी विषय को रखा जिसमे अधिकांश प्रश्नों पर निर्देशक द्वारा कोई संतोषजनक जवाब नही दिया जा सका इसके अतिरिक्त आब्जर्वर के समक्ष निर्देशक की उपस्थिति में सभी कर्मचारियों ने वर्तमान निर्देशक के प्रति आविश्वनीयता प्रगट करते हुए इस्तीफे की मांग की जिस पर निर्देशक द्वारा कर्मचारियों के भावनाओ के अनुरूप जल्द ही इस्तीफा देने का आश्वासन दिया
आब्जर्वर द्वारा निर्देशक को निर्देशित किया गया की एक सप्ताह के अंदर कर्मचारियों के लंबित व्यक्तिगत विषयो को संस्थान के बोर्ड के समक्ष रखकर यथोचित बिना किसी दूषित मानसिकता के निर्णय लेने के लिए प्रस्तुत करने का निर्देश दिया आपको ज्ञात हो की 16 फरवरी को तकनीकी शिक्षा सचिव द्वारा संस्थान के बोर्ड की बैठक आहूत की गई है








