रायपुर, 4अप्रैल 2024 : आगामी लोकसभा चुनाव में छत्तीसगढ़ में 3 चरणों में चुनाव होने जा रहें है, इस निमित्त अभाविप शहीद नंदकुमार पटेल बिरगांव इकाई द्वारा हस्ताक्षर अभियान के माध्यम से मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया।
अभाविप के महानगर मंत्री श्री प्रथम राव फूटाने ने कहा कि भारत जैसे लोकतांत्रिक देश में वोट देना भारत देश के प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी एवं मौलिक अधिकार है, भारत में 18 वर्ष की उम्र से नागरिकता का अधिकार प्राप्त हो जाता है, लेकिन युवा है कि वोट डालने के लिए घर से ही नहीं निकलते, वोट देकर हम अपने अधिकार का उपयोग कर सकते हैं और देश को चलाने के लिए अच्छे प्रतिनिधि का चुनाव कर सकते हैं,ऐसे में अपने मताधिकार का उपयोग अवश्य करें। प्रथम ने एक देश एक चुनाव के विषय को लेकर भी छात्रों से संवाद किया।






![]()


अभाविप के अध्यक्ष इंदर कुमार साहू ने कहा कि भारत देश एक लोकतांत्रिक देश है, इस देश की खूबसूरती चुनाव से है, इस लिए हम सभी को क्षेत्रवाद, जातिवाद, से ऊपर उठ कर राष्ट्रवाद के लिए मतदान करने की आवश्यकता है।
कार्यक्रम के दौरान उत्तर भाग संयोजक चित्रगुप्त अनंत,अमन वर्मा,भागीरथी,रणजय,चंचल समेत बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।
