रायपुर। प्रतिबंधित नशीली सिरप के साथ 2 आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि आरोपियों को एम्स अस्पताल के बाजू जी.ई. रोड टाटीबंध रंगेहाथ पकड़ा गया बता दें कि 15.10.25 को एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की टीम को सूचना प्राप्त हुई कि थाना आमानाका क्षेत्रंातर्गत एम्स अस्पताल के बाजू जी.ई. रोड टाटीबंध पास कुछ व्यक्ति अपने पास प्रतिबंधित नशीली सिरप रखें है तथा बिक्री की फिराक में ग्राहक की तलाश कर रहे है। जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना आमानाका पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा मुखबीर द्वारा बताये हुलिये के व्यक्तियों को चिन्हांकित कर पकड़ा गया। पूछताछ में व्यक्तियों ने अपना नाम युवराज सिंह चौहान एवं वाजिद खान निवासी रायपुर का होना बताया गया। टीम के सदस्यों द्वारा उनकी तलाशी लेने पर उनके पास से प्रतिबंधित नशीली सिरप Glankof-T रखा होना पाया गया। जिस पर दोनो व्यक्तियों से उक्त प्रतिबंधित नशीली सिरप रखने एवं बिक्री करने के संबंध में वैध दस्तावेज की मांग करने पर उनके द्वारा किसी प्रकार का कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया गया।
जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा दोनो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके *कब्जे से कुल 40 शीशी प्रतिबंधित नशीली सिरप Glankof-T जुमला कीमती लगभग 5,000/- रूपये जप्त* कर आरोपियों के विरूद्ध थाना आमानाका में अपराध क्रमांक 340/25 धारा 21बी, 29 नारकोटिक एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही किया गया है।
*गिरफ्तार आरोपी -*







![]()


*01. युवराज सिह चौहान पिता नारायण सिहं चौहान उम्र 24 साल निवासी कृष्णा नगर कोटा राशन दुकान के पास थाना सरस्वती नगर रायपुर।*
*02. वाजिद खान पिता बशीर खान उम्र 29 साल निवासी कृष्णा नगर कोटा शनि मदिर के पीछे थाना सरस्वती नगर रायपुर।*
