Skip to content
August 29, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Vrihad Bharat

Vrihad Bharat

News Portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • खेल
  • राजनीति
  • अपराध
  • स्वास्थ्य
  • टेक्नोलॉजी
Watch Videos
  • Home
  • वनांचल विकास को मिली नई गति : विधायक भावना बोहरा ने 1.57 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन*
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

वनांचल विकास को मिली नई गति : विधायक भावना बोहरा ने 1.57 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन*

Purushottam Manhare May 26, 2026

*सेंदुरखार में विधायक भावना बोहरा ने किया 1.57 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन*

विधायक भावना बोहरा के सतत प्रयासों और डबल इंजन भाजपा सरकार में पंडरिया विधानसभा के गाँव-गाँव समृद्धि और विकास की किरण पहुँच रही है। जनता की बहुप्रतीक्षित मांग पूरी हो रही है वहीं हर गाँव को जोड़ती पक्की सड़कें पंडरिया विधानसभा के विकास को नई गति दे रही हैं। इसी कड़ी में आज पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने वनांचल ग्राम सेंदुरखार में 1 करोड़ 57 लाख 15 हजार रुपए की लागत से विभिन्न विकास व अधोसंरचना निर्माण एवं नया तालाब निर्माण कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण किया। यह विकास कार्य पंडरिया विधानसभा के ग्रामीण व वनांचल क्षेत्र के विकास को नई गति देगा। इस दौरान सीसी रोड, सामुदायिक भवन, सांस्कृतिक मंच एवं 5 नया तालाब निर्माण कार्यों की सौगात वनांचलवासियों को मिली है जिससे निश्चित ही क्षेत्रवासियों को सुविधा एवं लाभ मिलेगा। विधायक भावना बोहरा ने मध्यक्षेत्र विकास प्राधिकरण अंतर्गत ग्राम अंजवाईनबाह, मराडबरा, बोहिल, सारपानी, धुरसी, पुटपुटा,बिरैनबाह, बिरहुलडीह, रोखनी में सीसी रोड एवं ग्राम नेऊर में सीसी रोड निर्माण एवं सांस्कृतिक मंच तथा ग्राम कुशियारी और सेंदुरखार में सामुदायिक भवन निर्माण कार्यों का लोकार्पण व भूमिपूजन किया गया। इसके साथ ही मनरेगा अंतर्गत ग्राम पिपरहा, छिंदीडीह, कड़मा, भेलकी एवं नेउर में नया तालाब निर्माण कार्यों का भूमिपूजन कर क्षेत्रवासियों को बधाई दी।

इस अवसर पर विधायक भावना बोहरा ने कहा कि, हमारा संकल्प वनांचल क्षेत्र के समग्र विकास का है। वनांचल क्षेत्रों में मूलभूत सुविधाओं का विस्तार होने से ग्रामीण जीवन सुगम बन रहा है और स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी नई गति मिल रही है। सड़क निर्माण से आवागमन बेहतर होगा, सामुदायिक भवन एवं सांस्कृतिक मंच सामाजिक गतिविधियों को मजबूत करेंगे, वहीं तालाब निर्माण से जल संरक्षण और कृषि को लाभ मिलेगा। भाजपा सरकार अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाने के लक्ष्य के साथ निरंतर कार्य कर रही है। माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी और माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णु प्रदेश साय जी के नेतृत्व में भाजपा सरकार की योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन आज वनांचल क्षेत्रों में स्पष्ट दिखाई दे रहा है। शिक्षा, सड़क, पेयजल, सिंचाई,आवास, सामुदायिक अधोसंरचना एवं विकास लगातार कार्य किए जा रहे हैं, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में विकास का नया वातावरण निर्मित हो रहा है। पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार में हमारा वनांचल क्षेत्र जिस विकास से कोसो दूर था आज भाजपा सरकार में उन क्षेत्रों और प्रत्येक गाँव तक विकास की नई किरण उनके जीवन में सकारात्मक परिवर्तन ला रही है।

उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री जनमन योजना अंतर्गत 171 किलोमीटर से अधिक के पक्के सड़क व 4 उच्चस्तरीय एवं 10 पुलिया निर्माण की स्वीकृति, 3500 नए पीएम आवास, जल संसाधन विभाग अंतर्गत महीडबरा जलाशय योजना, पुटपुटा व्यपवर्तन योजना, कौआनार व्यपवर्तन योजना, एनिकट कम काजवे तथा नल जल प्रदाय हेतु ग्राम मुनमुना में सिंगल विलेज नल जल प्रदाय योजना की सौगात मिली है। 27 आंगनबाड़ी भवन निर्माण, कुई-कुकदुर में शासकीय महाविद्यालय हेतु भवन निर्माण, विद्युत् विहीन गाँव तक बिजली आपूर्ति जैसे कई विकास कार्यों की सौगात और बहुप्रतीक्षित मांगे पूरी हुईं हैं जो सीधे तौर पर वनांचल क्षेत्रों के विकास को एक नई दिशा दी है और यहाँ निवासरत आदिवासी परिवारों को मुख्यधारा से जोड़ने के साथ ही ग्रामीण अर्थव्यवस्था को गति दे रही है।

भावना बोहरा ने कहा कि पीएम जनमन योजना के माध्यम से आज वनांचल व आदिवासी बाहुल्य क्षेत्रों में पक्के आवास और सड़क, पेयजल हेतु नल जल, विद्युत् विहीन ग्रामों तक बिजली की पहुँच और सिंचाई व पेयजल हेतु पानी की आपूर्ति सुनिश्चित होने से वहां निवासरत परिवार आज विकास की मुख्य धारा से जुड़कर विकसित भारत-विकसित छत्तीसगढ़ की संकल्पना को साकार करने में सहभागी बन रहे हैं। इसके साथ ही वहां के परिवारों को बेहतर स्वास्थ्य, शिक्षा व अन्य सुविधा प्रदान करने के लिए हमने भी प्रयास करते हुए निःशुल्क एम्बुलेंस व स्वास्थ्य जाँच हेतु निःशुल्क मोबाइल हेल्थ पैथ लैब का संचालन कर रहें हैं। कुई-कुकदुर महाविद्यालय में पढ़ने वाली वनांचल क्षेत्र की बेटियों की शिक्षा,सुरक्षा और सुविधा के लिए आगामी सत्र से हम निःशुल्क बस सेवा का संचालन भी शुरू करने जा रहे हैं जिससे बेटियों को घर से महाविद्यालय व महाविद्यालय से घर आने-जाने की सुगम और सुरक्षित आवागमन की सुविधा मिलेगी और वे अपनी उच्च शिक्षा ग्रहण कर सकेंगे। आयोजन में मंडल अध्यक्ष श्री बसन्त वाटिया, महामंत्री श्री दीपक सलूजा,श्री दशरथ कुंभकार, श्री चंद्र कुमार सोनी, श्री भूपेंद्र सिंह ठाकुर, श्री नवल किशोर पांडे , श्री राजकुमार नेताम, सरपंच श्री भोला टेकाम, श्री सुमीर पुसाम, श्री मोहित मरावी, श्रीमती पार्वती सुनहले, श्रीमती बिंदा पनागर, जनपद सदस्य सहित लाभान्वित ग्राम पंचायत के सरपंचगण, भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता,जनोरतिनिधि एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे।

About Author

Purushottam Manhare

See author's posts

Tags: cg news

Post navigation

Previous CAIT एवं ITPO के बीच हुआ ऐतिहासिक MoU
Next राजस्व प्रकरणों का तय समय-सीमा में हो निराकरण: राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा

Related Stories

एनएमडीसी की पहल से हैदराबाद मैराथन में शामिल होंगे 169आदिवासी धावक
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

एनएमडीसी की पहल से हैदराबाद मैराथन में शामिल होंगे 169आदिवासी धावक

August 28, 2026
राजधानी में राष्ट्रीय भोजली महोत्सव 28 को
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

राजधानी में राष्ट्रीय भोजली महोत्सव 28 को

August 28, 2026
*ए एम एन एस के ‘प्रोजेक्ट दक्ष’ के नए बैच शुरू, रायपुर और दंतेवाड़ा के युवाओं को मिलेगा निःशुल्क डिजिटल कौशल प्रशिक्षण*
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

*ए एम एन एस के ‘प्रोजेक्ट दक्ष’ के नए बैच शुरू, रायपुर और दंतेवाड़ा के युवाओं को मिलेगा निःशुल्क डिजिटल कौशल प्रशिक्षण*

August 27, 2026

Recent Posts

  • एनएमडीसी की पहल से हैदराबाद मैराथन में शामिल होंगे 169आदिवासी धावक
  • राजधानी में राष्ट्रीय भोजली महोत्सव 28 को
  • *ए एम एन एस के ‘प्रोजेक्ट दक्ष’ के नए बैच शुरू, रायपुर और दंतेवाड़ा के युवाओं को मिलेगा निःशुल्क डिजिटल कौशल प्रशिक्षण*
  • पंडरिया विधायक भावना बोहरा का महादेव की भक्ति के साथ मानव सेवा का संकल्प : अमरकंटक और डोंगरिया में 1.5 लाख से अधिक कांवड़ियों और श्रद्धालुओं ने किया भोजन
  • रायपुर के पारंपरिक बाजारों को ‘स्मार्ट बाजार’ बनाने CAIT ने महापौर को सौंपा ज्ञापन*

You may have missed

पंडरिया विधायक भावना बोहरा का महादेव की भक्ति के साथ मानव सेवा का संकल्प : अमरकंटक और डोंगरिया में 1.5 लाख से अधिक कांवड़ियों और श्रद्धालुओं ने किया भोजन

  • Contact
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.