प्रदेश के सभी जिलों में होगा ट्रांसपोर्ट विंग का विस्तार, ट्रांसपोर्ट कारोबार को नई गति देने का संकल्प – अमर पारवानी







![]()


रायपुर।
देश के सबसे बड़े व्यापारिक संगठन कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (CAIT) के राष्ट्रीय वाइस चेयरमेन एवं राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड (भारत सरकार) के सदस्य श्री अमर पारवानी, छत्तीसगढ़ इकाई के चेयरमेन श्री जितेन्द्र दोशी, श्री विक्रम सिंहदेव, प्रदेश अध्यक्ष श्री परमानंद जैन, वाइस चेयरमेन श्री सुरिन्दर सिंह, श्री जीवत बजाज, प्रदेश महामंत्री श्री अवनीत सिंह, प्रदेश कोषाध्यक्ष श्री विजय पटेल, कार्यकारी अध्यक्ष श्री राजेन्द्र जग्गी, श्री वासु माखीजा, श्री राम मंधान, श्री भरत जैन, श्री राकेश ओचवानी एवं श्री शंकर बजाज ने संयुक्त रूप से बताया कि देश के सबसे बड़े व्यापारिक संगठन कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (CAIT) की छत्तीसगढ़ ट्रांसपोर्ट विंग की नई प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा की गई है। CAIT के राष्ट्रीय वाइस चेयरमैन अमर पारवानी ने नवीन शर्मा को पुनः प्रदेश अध्यक्ष, अमरीक सिंह को प्रदेश महामंत्री तथा राकेश अग्रवाल को प्रदेश कोषाध्यक्ष नियुक्त किए जाने की घोषणा की।
इस अवसर पर अमर पारवानी ने कहा कि ट्रांसपोर्ट व्यवसाय देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ है। व्यापार, उद्योग, कृषि और लॉजिस्टिक्स की सफलता एक सशक्त परिवहन व्यवस्था पर निर्भर करती है।CAIT ट्रांसपोर्ट विंग का उद्देश्य प्रदेश के ट्रांसपोर्ट व्यवसायियों को एक सशक्त मंच प्रदान करना, उनकी समस्याओं के समाधान के लिए प्रभावी पहल करना तथा सरकार और ट्रांसपोर्ट उद्योग के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना है।
उन्होंने कहा कि आगामी समय में प्रदेश के सभी जिलों में ट्रांसपोर्ट विंग का विस्तार किया जाएगा, जिससे अधिक से अधिक ट्रांसपोर्ट व्यवसायी संगठन से जुड़ सकें। जिला एवं स्थानीय स्तर पर मजबूत इकाइयों का गठन कर ट्रांसपोर्ट सेक्टर से जुड़े मुद्दों पर नियमित संवाद, सुझाव एवं समाधान की दिशा में कार्य किया जाएगा। संगठन ट्रांसपोर्ट कारोबार में आधुनिक तकनीक, बेहतर व्यवस्थाओं और व्यापारिक हितों की सुरक्षा के लिए भी सक्रिय भूमिका निभाएगा।
नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष नवीन शर्मा ने संगठन के शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें पुनः जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसका वे पूरी निष्ठा एवं समर्पण के साथ निर्वहन करेंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेशभर के ट्रांसपोर्ट व्यवसायियों को एक मजबूत मंच पर संगठित कर उनकी समस्याओं के समाधान, व्यवसाय की उन्नति तथा नए अवसरों के सृजन के लिए व्यापक स्तर पर कार्य किया जाएगा।
CAIT छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष परमानंद जैन ने नई कार्यकारिणी को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि ट्रांसपोर्ट सेक्टर व्यापार और उद्योग की जीवनरेखा है। एक सशक्त एवं संगठित ट्रांसपोर्ट विंग प्रदेश के व्यापारिक हितों को नई मजबूती प्रदान करेगी। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि नवीन शर्मा के नेतृत्व में पूरी टीम संगठन की विचारधारा के अनुरूप कार्य करते हुए प्रदेश के प्रत्येक जिले में ट्रांसपोर्ट व्यवसायियों को जोड़ने, उनकी समस्याओं के समाधान तथा ट्रांसपोर्ट क्षेत्र के समग्र विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
CAIT ने विश्वास व्यक्त किया कि नई प्रदेश कार्यकारिणी के नेतृत्व में ट्रांसपोर्ट विंग प्रदेश में एक सशक्त एवं प्रभावी संगठन के रूप में स्थापित होगी तथा ट्रांसपोर्ट व्यवसायियों के हितों की रक्षा, व्यवसाय के विकास और व्यापारिक वातावरण को सुदृढ़ बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
कैट ट्रंासर्पोट विंग की प्रदेष कार्यकारिणी निम्नअनुसार हैः-
संरक्षक मण्डल- श्री बालजिन्दर सिंह ज्ञानी, श्री गुरदीप सिंह गरचा, श्री जगदीष मित्तल, श्री चरण शर्मा, श्री श्रवण विष्नोई, श्री रणजीत सिंह वालिय, श्री मनीराम वर्मा, श्री रामचन्द्र माहेष्वरी,
सलाहकार मण्डल- श्री विनित तिवारी, श्री कमल अग्रवाल, श्री हषिंकर मिश्रा, श्री राजेन्द्र तिवारी, श्री नथ्थूराम भारद्वाज, श्री दीपक शर्मा, श्री रमेष शर्मा, को बलवीर सिंह विर्क, जितेन्द्र भाजद्वाज, श्री बलवीर सिंह गिल, श्री जगतार सिंह, श्री स्वरूप चोपडा,
प्रदेष अध्यक्ष- श्री नवीन शर्मा,
प्रदेष महासचिव-श्री अमरीक सिंह,
प्रदेष कोषाध्यक्ष-श्री राकेष अग्रवाल,
प्रदेष कार्यकारी अध्यक्ष- श्री राजेष शर्मा, श्री राजपाल पगारिया, श्री जगदीष कौषिक, श्री रवि प्रधान,
प्रदेष उपाध्यक्ष- श्री बंटी शर्मा, श्री समीर गोयल, श्री जगदीप सिंह, श्री शमषेर सिंह, श्री देवीलाल, श्री पन्नेलाल, श्री संजय भारद्वाज, श्री रमेष भाट्टी, श्री अषोक शर्मा, श्री पवन जालान, श्री सुरेन्द शर्मा, श्री रमेष ठक्कर, श्री रजविन्द्र सिंह खैरा, श्री रणनजोत सिंह गिल, श्री मून्ना सिंह, श्री राजेन्द्र विष्नोई,
प्रदेष सचिव-श्री राजाराम बिष्नाई, श्री मनबीर, श्री मिलन, श्री प्रवीण शर्मा, श्री मधुसूदन, श्री कमल कौषिक, श्री श्याम निगम, श्री जयदेव, श्री मंजीत शर्मा, श्री कुलदीप शर्मा, श्री सतपाल विष्नोई, श्री करणदीप सिंह अहलोविालिया, श्री सुजीत सिंह बेनीपाल, श्री जषवन्त सिंह काइलों, श्री दलजीत सिंह बाजवा, श्री सुखविन्द्रर सिंह ग्रेवाल, श्री गुरदीप सिंह ढिल्लोन, श्री अमृतपाल सिंह गिल, श्री मंजीत सिंह धाडीवाल,
कार्यकारणी सदस्य-श्री अमरचंद गोदारा, श्री संदीप गोदारा, श्री पींटू सिंह, श्री हिमांषु, श्री शेखर वर्मा, श्री संदीप मिश्रा, श्री विनोद वितारी, श्री दीनदयाल शर्मा, श्री रमणीक, श्री अरूण पाण्डेय, श्री सुरेष चैधरी, श्री नरपत, श्री अनिल दुबे, श्री मनोहर लाल जांगडा, श्री मनोज, श्री पवन रोहिल्ला, श्री अजय चैधरी, श्री सत्यनारायण, श्री पवन, श्री मंगल शर्मा, श्री अजित भारद्ववाज, श्री प्रदीप एवं श्री संजीत विशेष रूप से उपस्थित रहे।
