अक्तूबर 2026 – अज़ीम प्रेमजी विश्विविद्यालय ने शैक्षणिक सत्र 2027 के लिए पूर्णकालिक स्नातक और स्नातकोत्तर प्रोग्राम में दाखिले के लिए आवेदन प्रक्रिया की प्रक्रिया शुरू कर दी हैं। ये प्रोग्राम बेंगलूरु, भोपाल और रांची, इन तीनों कैंपस में चलेंगे।
अज़ीम प्रेमजी विश्वुविद्यालय में एजुकेशन (शिक्षा), डेवलपमेंट (शिक्षा), इकॉनॉमिक्स (अर्थशास्त्र), पब्लिक हेल्थ (जन स्वास्थ्य) अर्ली चाइल्डहुड केअर एण्ड एजुकेशन (आरंभिक बाल शिक्षा व देखभाल) और क्लाइमेट चेंज एण्ड सस्टेनब्लिटी विषयों स्नातकोत्तर प्रोग्राम की पढ़ाई की जाती है। हमारे स्नातक प्रोग्राम चार वर्षों के पूर्ण कालिक प्रोग्राम हैं, जिसमें विद्यार्थी का कैंपस में रहना अनिवार्य है। ये प्रोग्राम मानविकी, समाज विज्ञान और विज्ञान — तीनों तरह के अध्ययन-क्षेत्रों में उपलब्ध हैं।




बेंगलूरु कैंपस में चलाए जाने वाले स्नातकोत्तर प्रोग्राम्स के अंतरगत शामिल हैं – एम ए एजुकेशन, एम ए इन अर्ली चाइल्डहुड केअर एण्ड एजुकेशन, एम ए डेवलपमेंट, एम ए इकॉनॉमिक्स, एमएससी क्लाइमेट चेंज एण्ड सस्टेनेब्लिटी बीए ऑनर्स- अर्थशास्र, अंग्रेज़ी, इतिहास, दर्शनशास्त्र, पॉलिटिक्स और अर्थशास्त्र और मीडिया व जर्नलीज़म । बेंगलूरु कैंपस में चलाए जाने वाले स्नातक प्रोग्राम्स के अंतरगत शामिल हैं – बीएससी ऑनर्स-बायोलॉजी, रसायन विज्ञान, गणित, फिज़िक्स, साइकॉलॉजी, इन्फॉर्मेशन सायन्स और पर्यावरण विज्ञान व सस्टेनेब्लिटी ।
भोपाल कैंपस में चलाए जाने वाले स्नातकोत्तर प्रोग्राम्स में – एम ए एजुकेशन, मास्टर्स ऑफ़ पब्लिक हेल्थ एवं भोपाल कैंपस में चलाए जाने वाले स्नातक प्रोग्राम्स में – बीए ऑनर्स-अर्थशास्र, अंग्रेज़ी, इतिहास, समाज विज्ञान और हिंदी अध्ययन बीएससी ऑनर्स-बायोलॉजी शामिल हैं।
रांची कैंपस में चलाए जाने वाले स्नातकोत्तर प्रोग्राम्स में – एम ए डेवलपमेंट, एम अप्लाइड अर्थशास्त्र शामिल हैं।
विश्वविद्यालय के पाठ्यक्रम में विषय के अपने कोर्स के साथ-साथ, कई विषयों को आपस में जोडऩे वाले और किसी ख़ास मुद्दे पर का विशेष अध्ययन करने वाले विद्यार्थियों को चुनने के लिए इलेक्टिव कोर्स भी हैं। अपने प्रोग्राम के मुताबिक विद्यार्थियों को लैब में काम करने, इंटर्नशिप करने, विशेषज्ञों की निगरानी में फ़ील्ड प्रोजेक्ट करने और वर्कशॉप व सेमिनार में हिस्सा लेने के मौक़े भी मिलते हैं।
विद्यार्थियों को अकादमिक मामलों में मदद के साथ-साथ भाषा के विकास करने, प्रोफेशनल विकास करने के मौके भी उपलब्ध कराए जाते हैं। इसके साथ ही करियर से जुड़े मार्गदर्शन और प्लेसमेंट की भी सुविधा उपलब्ध कराई जाती है।
अकादमिक वर्ष 2027 के लिए प्रवेश आवेदन विश्वविद्यालय की वेबसाइट www.azimpremjiuniversity.edu.in प्रस्तुत किए जा सकते हैं। जो अभ्यर्थी 20 दिसंबर 2026 को होने वाली राष्ट्रीय स्तर की प्रवेश परीक्षा के माध्यम से दाखिला लेना चाहते हैं, उन्हें अपने आवेदन 20 नवंबर 2026 तक जमा करना होगा।
विश्व विद्यालय हर साल कुछ चुनिंदा विद्यार्थियों को उनकी ज़रूरत के मुताबिक आर्थिक मदद देता है। यह मदद किसे मिलेगी, यह विद्यार्थी के घर की माली हालात और विश्व़विद्यालय की तय की हुई शर्तों के मुताबिक तय होता है।
विश्वविद्यालय का करियर गाइडेंस और प्लेसमेंट ऑफिस विद्यार्थियों को यह समझने में मदद करता है कि उनके आगे करियर की कौन-कौन सी राहें खुली हैं। साथ ही, वह उन्हें नौकरी के मौक़ों के लिए भी तैयार करता है। इस ऑफिस से मिलने वाली मदद में करियर की योजना बनाना, काम से जुड़ी काबिलीयत निखारना और नौकरी दिलाने की प्रक्रिया आदि सब शामिल हैं। इसके कैंपसेस अज़ीम प्रेमजी विश्वपविद्यालय, बेंगलूरु, सरजापुर, बेंगलूरु, कर्नाटक – 562125, अज़ीम प्रेमजी विश्वविद्यालय, भोपाल, कान्हासैंया, भोपाल, मध्य प्रदेश – 462022 एवं अज़ीम प्रेमजी विश्वपविद्यालय, रांची, इटकी ठाकुरगांव, रांची, झारखण्ड – 835301 स्थित हैं।
