Skip to content
October 16, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Vrihad Bharat

Vrihad Bharat

News Portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • खेल
  • राजनीति
  • अपराध
  • स्वास्थ्य
  • टेक्नोलॉजी
Watch Videos
  • Home
  • अभाविप रायपुर महानगर ने लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा एवं अराजक गतिविधियों के विरोध में किया प्रदर्शन, 135 से अधिक विद्यार्थी हुए शामिल
  • Uncategorized

अभाविप रायपुर महानगर ने लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा एवं अराजक गतिविधियों के विरोध में किया प्रदर्शन, 135 से अधिक विद्यार्थी हुए शामिल

Purushottam Manhare October 16, 2026

अभाविप रायपुर महानगर ने लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा एवं अराजक गतिविधियों के विरोध में किया प्रदर्शन, 135 से अधिक विद्यार्थी हुए शामिल

रायपुर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप), रायपुर महानगर द्वारा लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा, भ्रामक प्रचार एवं आंदोलन के नाम पर की जा रही कथित अराजक गतिविधियों के विरोध में “अराजकता रोको – लोकतंत्र अपनाओ” अभियान के अंतर्गत प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन के माध्यम से एसआईआर (SIR) एवं मतदाता सूची से जुड़े विवादों पर भ्रामक जानकारी फैलाने, प्रधानमंत्री के प्रति अपमानजनक भाषा के कथित प्रयोग, AI Impact Summit के दौरान यूथ कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन, इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय (IGKV) के कुलसचिव को थप्पड़ मारने की धमकी देने, पुलिस एवं सुरक्षा बलों के साथ दुर्व्यवहार तथा दिल्ली में एनएसयूआई द्वारा संविधान की प्रस्तावना जलाने की घटना के विरोध में अपनी बात रखी गई। अभाविप ने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में विरोध प्रदर्शन का अधिकार महत्वपूर्ण है, लेकिन इसका उपयोग संवैधानिक मर्यादाओं एवं शांतिपूर्ण तरीकों के अनुरूप होना चाहिए।

इस अवसर पर अभाविप छत्तीसगढ़ के प्रदेश सह मंत्री प्रथम राव फुटाने ने कहा कि लोकतंत्र में आंदोलन करना प्रत्येक नागरिक का अधिकार है, लेकिन इस अधिकार का उपयोग जनहित, राष्ट्रहित, सामाजिक सुधार एवं सरकार की गलत नीतियों के विरोध के लिए होना चाहिए। आंदोलन के नाम पर हिंसा, धमकी, भ्रामक प्रचार, सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुँचाना तथा संवैधानिक संस्थाओं एवं व्यक्तियों के प्रति अपमानजनक व्यवहार किसी भी परिस्थिति में उचित नहीं है। लोकतंत्र की मजबूती के लिए आवश्यक है कि प्रत्येक नागरिक अपने अधिकारों के साथ-साथ कर्तव्यों एवं संवैधानिक मर्यादाओं का भी पालन करे।

अभाविप रायपुर महानगर मंत्री सुजल गुप्ता ने कहा कि आंदोलन का उद्देश्य किसी व्यक्ति या संस्था का अपमान करना नहीं, बल्कि समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाना होना चाहिए। चाहे सरकार की गलत नीतियों का विरोध हो, विद्यार्थियों के अधिकारों की रक्षा हो या सामाजिक कुरीतियों के विरुद्ध आवाज उठाना हो, हमारा मार्ग सत्य, संविधान, शांति एवं राष्ट्रहित का मार्ग होना चाहिए। लोकतांत्रिक व्यवस्था में असहमति का सम्मान आवश्यक है, लेकिन असहमति व्यक्त करने के तरीके भी मर्यादित एवं जिम्मेदार होने चाहिए।

आंदोलन में प्रमुख रूप से महानगर छात्रा प्रमुख हर्षित कौर सहित प्रवीण, संकल्प, सुनय, भूषण, खुशबू , साक्षी, काजल , शिवम, कृष्णा सहित बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्तिथ रहें।

About Author

Purushottam Manhare

See author's posts

Tags: cg news

Post navigation

Previous अज़ीम प्रेमजी विश्वविद्यालय का शैक्षणिक सत्र 2027* ( 20 दिसंबर 2026 को होगी राष्ट्रीय स्तर की प्रवेश परीक्षा )

Related Stories

छत्तीसगढ़ की शक्तिपीठ परियोजना, पांच प्रमुख शक्तिपीठों का होगा विकास
  • Uncategorized

छत्तीसगढ़ की शक्तिपीठ परियोजना, पांच प्रमुख शक्तिपीठों का होगा विकास

October 15, 2026
स्टाइल पिटारा एलीट – अब हैदराबाद से इंदौर की ओर, नया शहर, वही स्टाइल!
  • Uncategorized
  • व्यापार

स्टाइल पिटारा एलीट – अब हैदराबाद से इंदौर की ओर, नया शहर, वही स्टाइल!

October 14, 2026
NVCasino Promotions: Tips to Maximize Your Rewards
  • Uncategorized

NVCasino Promotions: Tips to Maximize Your Rewards

October 13, 2026

Recent Posts

  • अभाविप रायपुर महानगर ने लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा एवं अराजक गतिविधियों के विरोध में किया प्रदर्शन, 135 से अधिक विद्यार्थी हुए शामिल
  • अज़ीम प्रेमजी विश्वविद्यालय का शैक्षणिक सत्र 2027* ( 20 दिसंबर 2026 को होगी राष्ट्रीय स्तर की प्रवेश परीक्षा )
  • अज़ीम प्रेमजी विश्वविद्यालय का शैक्षणिक सत्र 2027* ( 20 दिसंबर 2027 को होगी राष्ट्रीय स्तर की प्रवेश परीक्षा )
  • डॉ. रमन सिंह के जन्मदिन पर चेम्बर प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात, दी आत्मिक बधाई एवं शुभकामनाएं
  • भीम पेमेंट्स ऐप के ज़रिए तुरंत एनपीएस खाता खोलने की सुविधा

You may have missed

अभाविप रायपुर महानगर ने लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा एवं अराजक गतिविधियों के विरोध में किया प्रदर्शन, 135 से अधिक विद्यार्थी हुए शामिल
  • Uncategorized

अभाविप रायपुर महानगर ने लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा एवं अराजक गतिविधियों के विरोध में किया प्रदर्शन, 135 से अधिक विद्यार्थी हुए शामिल

October 16, 2026
अज़ीम प्रेमजी विश्वविद्यालय का शैक्षणिक सत्र 2027* ( 20 दिसंबर 2026 को होगी राष्ट्रीय स्तर की प्रवेश परीक्षा )
  • छत्तीसगढ़
  • प्रशासनिक

अज़ीम प्रेमजी विश्वविद्यालय का शैक्षणिक सत्र 2027* ( 20 दिसंबर 2026 को होगी राष्ट्रीय स्तर की प्रवेश परीक्षा )

October 16, 2026
अज़ीम प्रेमजी विश्वविद्यालय का शैक्षणिक सत्र 2027* ( 20 दिसंबर 2027 को होगी राष्ट्रीय स्तर की प्रवेश परीक्षा )
  • राष्ट्रीय

अज़ीम प्रेमजी विश्वविद्यालय का शैक्षणिक सत्र 2027* ( 20 दिसंबर 2027 को होगी राष्ट्रीय स्तर की प्रवेश परीक्षा )

October 16, 2026
डॉ. रमन सिंह के जन्मदिन पर चेम्बर प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात, दी आत्मिक बधाई एवं शुभकामनाएं
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीति

डॉ. रमन सिंह के जन्मदिन पर चेम्बर प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात, दी आत्मिक बधाई एवं शुभकामनाएं

October 15, 2026

Recent Posts

  • अभाविप रायपुर महानगर ने लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा एवं अराजक गतिविधियों के विरोध में किया प्रदर्शन, 135 से अधिक विद्यार्थी हुए शामिल
  • अज़ीम प्रेमजी विश्वविद्यालय का शैक्षणिक सत्र 2027* ( 20 दिसंबर 2026 को होगी राष्ट्रीय स्तर की प्रवेश परीक्षा )
  • अज़ीम प्रेमजी विश्वविद्यालय का शैक्षणिक सत्र 2027* ( 20 दिसंबर 2027 को होगी राष्ट्रीय स्तर की प्रवेश परीक्षा )
  • डॉ. रमन सिंह के जन्मदिन पर चेम्बर प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात, दी आत्मिक बधाई एवं शुभकामनाएं
  • भीम पेमेंट्स ऐप के ज़रिए तुरंत एनपीएस खाता खोलने की सुविधा
  • Home
  • Contact
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.