रायपुर । छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी परियोजना, राम वनगमन पर्यटन परिपथ के तहत शिवरीनारायण धाम में आयोजित लोकार्पण समारोह में 8 अप्रैल को प्रथम दिवस राज्य स्तरीय मानस गायन प्रतियोगिता का शुभारंभ राजेश्री महंत डॉक्टर राम सुंदर दास, अध्यक्ष छत्तीसगढ़ राज्य गौ सेवा आयोग ने दीप प्रज्वलित कर की इस अवसर पर छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड के प्रबंध संचालक अनिल कुमार साहू, कलेक्टर जांजगीर चांपा जितेंद्र कुमार शुक्ल, संचालक संस्कृति एवं पुरातत्व विवेक आचार्य, पुलिस अधीक्षक डॉक्टर अभिषेक पल्लव एवं शहर के गणमान्य अतिथि मंच पर मौजूद थे। माननीय महंत डॉक्टर रामसुंदर दास ने अपने आशीर्वचन में शिवरीनारायण की जनता को राम वन गमन पर्यटन परिपथ परियोजना की जानकारी और राज्यस्तरीय मानस मंडली प्रतियोगिता के बारे में जानकारी देते हुए इस आयोजन के सफलता के लिए अपना आशीर्वाद और शुभकामनाएं दी। प्रतियोगिता 10अप्रैल तक चलेगा जिसमें प्रदेश के सभी जिलों की रामायण मंडली ने हिस्सा लिया है । और 8एवं 9अप्रैल को प्रतियोगिता का आयोजन दोपहर 12बजे से शाम 5:45 बजे तक चलेगी और 10अप्रैल को प्रतियोगिता का आयोजन दोपहर 12बजे 2:30 बजे तक होगा ।






![]()


