*आज छत्तीसगढ़ के किसी भी हाइवे, मेन रोड या शहर के रोड में आप यदि जा रहे है तो सावधान!! , आपको जगह जगह गौठान दिखाई देंगे – आप*
भूपेश सरकार की योजना पूरी तरह से फेल होती साफ़ साफ़ दिखाई दे रही है,आप किसी भी गौठान में चले जाइए आपको सिर्फ कीचड़ मिलेगा कोई रखरखाव है ही नही । गौठान के नाम पर बदस्तूर लूट योजना बन कर रह गई है यह योजना। सरकार की मिलीभगत से भ्रष्टाचार की योजना का जीता जागता उदाहरण है।







![]()


भ्रष्टाचार के कारण आज गौ माता बीच रोड में सूखा और साफ जगह देख कर सड़क पर बैठती है और वाहन की ठोकर से तड़प तड़प कर अपने प्राण दे रहे है या आवागमन करने छोटी गाड़ी या दो पहिए वाले वाहन सवार को इनसे टकराकर अपनी जान गंवानी पड़ रही है।
हर आने जाने वाले कार, बाइक, भारी वाहनों को भारी क्षति हो रही है, साथ ही साथ लगभग रोज़ ही सड़कों में लोग दिन और रात में सड़क हादसे में अपनी जान गँवा रहे है जिसका मुख्य कारण मवेशियों का बीच रोड में अचानक आ जाना या बीच रोड में बैठे रहना ही है ।
हालत दिया तले अंधियारा को चरितार्थ करती है, प्रदेश में अव्यवस्था और बदइंतजामी चरम पर है , भ्रष्टाचार चरम पर है हर योजना में जनता के टैक्स के करोड़ों रु सिर्फ भ्रष्टाचार को भेंट चढ़ रहे है और जो दीये का प्रकाश के समान काम हो रहा है उसकी कीर्ति फैलाने का काम बड़े तामझाम से किया जा रहा है।
सरकार को ये सब दिखाई नही दे रहा है, प्रदेश की गूँगी बहरी सरकार आज अपनी आँख कान सब बंद करके बैठी हुई है, ना तो इन्हें कर्मचारियों की हित का ख़याल है जो अपने हक़ और सम्मान के लिये हड़ताल में है और ना ही इस हड़ताल से होने वाली परेशानी से पीड़ित प्रदेश की आम जनता का ख्याल है।
प्रदेश की कांग्रेस, भाजपा और अन्य सभी पार्टियों के विधायकों को भी कुछ फ़र्क़ नही पड़ रहा है वो सिर्फ आरोप प्रत्यारोप में लगे रहकर अपनी राजनीति चमकाने में लगे है। ताजा उदाहरण झारखंड की हॉर्स ट्रेडिंग पर बिसात रायपुर में बिछी है। क्या रमन सिंह और क्या भूपेश बघेल दोनों दूध के धुले होने का दावा करते हुए बिना लिहाज के हॉर्स ट्रेडिंग और बाड़े बंदी में भरपूर समय और जनता के पैसे का दुरुपयोग कर रहे है।
जनता इस बार 2023में सभी को सबक़ सिखायेगी, अब जनता भी जान चुकी है की कांग्रेस और भाजपा से कुछ नही होगा अब आम आदमी पार्टी की ईमानदार सरकार बनेगी तभी प्रदेश की सभी समस्याओं का हल निकलेगा बस कुछ महीने और आम आदमी पार्टी प्रदेश की जन साधारण जनता के अधिकार के लिए सड़क की लड़ाई भी लड़ेगी और आने वाले दिनों में मूलभूत परिवर्तन लाने का प्रयास करेगी।
