रायपुर – नगर पालिक निगम रायपुर के अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण विभाग की सलाहकार समिति की बैठक 2 सितम्बर 2022 शुक्रवार को सुबह 11 बजे से विभाग के भारसाधक सदस्य श्री सुन्दर लाल जोगी के आदेशानुसार नगर पालिक निगम के मुख्यालय भवन महात्मा गाँधी सदन के तृतीय तल के सभाकक्ष में आहुत की गयी है. उक्त जानकारी अजा अजजा कल्याण विभाग के प्रभारी सचिव एवं कार्यपालन अभियन्ता योजना श्री हरेंद्र कुमार साहू ने दी है.
